सुमंत रिखी - पिछले ओएसिस के मुख्य अतिथि द्वारा पठित कविता का अंश आप सभी के लिए :
हर हवा के झोंकें में पिलानी की खुशबू ढूँढता हूँ,
हर बस स्टैंड में नूतन ढूँढता हूँ,
हर तालाब में शिव गंगा ढूँढता हूँ,
हर शमशान में एक शिवमंदिर ढूँढता हूँ,
हर मन्दिर के आँगन में घास ढूँढता हूँ,
हर घास पर मोर ढूँढता हूँ,
हर सीख में एक नया फंडा ढूँढता हूँ,
हर परोठे के बगल में एक अंडा ढूँढता हूँ,
कुर्सी में बिट्स में खेले क्रिकेट का विकेट ढूँढता हूँ,
हर ऊँची दीवार के पीछे एक मीरा भवन ढूँढता हूँ,
हर बात में एक लच्छा ढूँढता हूँ,
हर मौके पे वेलागिरी ढूँढता हूँ,
हर वर्तमान पल में अतीत ढूँढता हूँ,
तुम सबके खूबसूरत चेहरे में अपना चेहरा ढूँढता हूँ ||
इस शानदार कविता के लिए हम श्री सुमंत रिखी को धन्यवाद देना चाहते हैं|
आपके लिए दो लाइन हिन्दी प्रेस की तरफ़ से :
चाहे कितना भी ढूँढ ले आप यह सब कुछ,
पर नामुमकिन है कहीं और यह सब मिला पाना,
हमे भी पता है सुमंत - द चीफ एक ही है,
नामुमकिन है ऐसे चीफ को कभी भूल पाना |
हिन्दी प्रेस क्लब, बिट्स पिलानी कैम्पस में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए काम करता है..हमारे प्रकाशन कुछ इस प्रकार है- 1.) बॉसम हिन्दी प्रेस - "स्पर्धा" 2.) ओएसिस हिन्दी प्रेस - "प्रतिबिंब" 3.) अपोजी हिन्दी प्रेस - "सृजन" 4.) मासिक बिट्सियन समाचार पत्र - "प्रवाह" 5.) "वाणी" - बिट्स की एकमात्र हिन्दी वार्षिक पत्रिका | ज़्यादा जानकारी के लिए ब्लॉग पढ़ते रहिये।
Sunday, October 19, 2008
ओएसिस की दस्तक !!!
ओएसिस में अब कुछ घंटे [अब साहब/साहिबान दिन कौन गिनता है ??] ही शेष रह गए हैं और यहाँ पूरी जनता अपने काम में पूरी तन्मयता के साथ लगी हुई है |
SAC, M-Lawns, C-Lawns, FD-II जैसी जगहों पर रात को टिमटिमाते बल्ब इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं की हम आने वाले मेहमानों की आवो-भगत में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं |
कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आप सभी के लिए ओएसिस हिन्दी प्रेस द्वारा :
INFORMALZ
इन्फोर्मल्ज़ इस बार Treasure Hunt, In Resonance, Entertainment Quiz, Pot Pourri और Beg-Borrow-Steal जैसे इवेंट्स करवा रहा है जिनकी अधिक जानकारी आप FD-II के प्रवेश [जहाँ इन्फोर्मल्ज़ का बूथ होगा] से ले सकते हैं | वैसे हम आपको इन सब की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिये देते रहेंगे |
कुछ झलकियाँ :

DOT : Department Of Theatre
डॉट इस ओएसिस में कुल 9 इवेंट्स करवा रहा है जो की इस प्रकार है :
Fash-P, Choreo, Stage Plays, Street Plays, Mystic Spoofs, AdMad, Act n React, Mime और Street Dance.
इनमें से स्ट्रीट डांस एक नई प्रविष्टि है जिसमें की एक समूह को एक साथ हिस्सा लेना होगा और इसके लिए Registration आपको पहले ही करना पड़ेगा | इस इवेंट में Elims का भी प्रावधान है | Street Dance में अंत में एक पेशेवर ग्रुप अपनी कला का प्रदर्शन करेगा | आप इसे तो छोड़ना पसंद नहीं करेंगे !!
तैयारी की कुछ झलकियाँ :

हिन्दी कार्यकारिणी समिति [HAS]
HAS इस बार 7 इवेंट्स करवा रहा है : अन्ताक्षरी, इशारों ही इशारों में, फिल्मी मुकाबला, क्षणिका, Mock Parliament , कवि सम्मलेन, Bluffmaster.
Bluffmaster HAS और ओएसिस हिन्दी प्रेस [OHP] की प्रस्तुति है |
आपको जानकारी दे दें की कवि सम्मलेन इस बार ऑडिटोरियम में है जिसमें सुरेन्द्र शर्मा, नागराज शर्मा और शम्भू शिखर आ रहे हैं |
इवेंट्स के बारे में और जानकारी के लिए कमरा न.2235 में संपर्क करें |

ओएसिस हिन्दी प्रेस [OHP]
OHP "ओएसिस दर्पण" [ओएसिस में हर दिन प्रकाशित सूचनापत्र [Newsletter] है] के अलावा 3 इवेंट्स भी करवा रहा है :
धरोहर [भारत से सम्भंदित क्विज]
कौन बनेगा पत्रकार
Bluffmaster
अधिक जानकारी के लिए आप कमरा न. 2207 पर आ सकते हैं
जाते-जाते एक और जानकारी :
लौंज पिरान्हा [Lounge Piranha] भी इस बार Prof. Show में अपनी प्रस्तुति देगा |
लौंज पिरान्हा बंगलोर की बैंड है जो कि 2005 में बनी थी | इसके बारे में अधिक जानकारी बाद में |
पुराने पन्नों से :
ओएसिस - 2007 का प्रसंग था - साइकेडेलिया
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुमंत रिखी - द चीफ [बिट्सियन] मौजूद थे |
उन्होंने एक बहुत ही सुंदर कविता कही थी जो कि अगले पोस्ट में आप पढ़ पाएंगे |
तब तक के लिए नमस्कार..खिलखिलाइये...और मस्ती करिए..ओएसिस बस आ ही गया है !!!!

Wednesday, October 8, 2008
"ओएसिस - 08 उनियो मिस्टिका" और तैयारियां
अब ज़्यादा दिन नहीं रहे हैं और इंतज़ार की घडियां ख़त्म होने को हैं |
ओएसिस 08 हर कमरे के दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है और
हम भी उसके स्वागत में पूरे जोश-ओ-खरोश से लगे हुए हैं |
ओएसिस - 08 इस बार 20 से 24 अक्टूबर को है |
हिन्दी प्रेस क्लब अपने ब्लॉग के ज़रिये आप सभी को भीतर की चटपटी
जानकारियाँ देता रहेगा |
कुछ महत्वपूर्ण खबरें :
इस बार हास्य महाकवि श्री सुरेन्द्र शर्मा
और उनके वरिष्ठ [senior] श्री नागराज शर्मा

KK [कृष्ण कुमार कुन्नाथ]

और युफोरिया (Euphoria)

का आना लगभग पक्का हो गया है और हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि
आप कम-स-कम इनकी प्रस्तुति को छोड़ना नहीं चाहेंगे |
कुछ झलक ओएसिस की तैयारियों की :

आर्ट-न-डी अपने संरचना [structure] को बनाने में प्रयासरत...

आर्ट-न-डी अपनी चित्रकारी में व्यस्त...
आगे की जानकारी और तस्वीरों के लिए ब्लॉग पढ़ते रहिये...
और अपने सुझावों से हमें अवगत करवाते रहिये....
धन्यवाद |

Sunday, September 14, 2008
Subscribe to:
Posts (Atom)