हिन्दी प्रेस क्लब, बिट्स पिलानी कैम्पस में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए काम करता है..हमारे प्रकाशन कुछ इस प्रकार है- 1.) बॉसम हिन्दी प्रेस - "स्पर्धा" 2.) ओएसिस हिन्दी प्रेस - "प्रतिबिंब" 3.) अपोजी हिन्दी प्रेस - "सृजन" 4.) मासिक बिट्सियन समाचार पत्र - "प्रवाह" 5.) "वाणी" - बिट्स की एकमात्र हिन्दी वार्षिक पत्रिका | ज़्यादा जानकारी के लिए ब्लॉग पढ़ते रहिये।
Showing posts with label BOSM-09. Show all posts
Showing posts with label BOSM-09. Show all posts
Saturday, September 19, 2009
फुटबॉल
कल फुटबॉल में पी.ई.सी और सिंघानिया के बीच मुकाबला हुआ | इस मैच में पी.ई.सी ने अपने प्रतिद्वंदी को 4-0 से रौंद डाला | मैच में गोल करने वाले खिलाड़ी उत्सव, जयदीप और अमनप्रीत थे | उत्सव ने पी.ई.सी की ओर से दो गोल किए | पी.ई.सी के खिलाड़ी हरजोत ने बताया कि दूसरी टीम काफ़ी कमज़ोर थी इसीलिए मैच में कोई ख़ास मुश्किल नहीं हुई | इधर बिट्स के खिलाड़ी दिव्यांशु ने बताया कि उनका दिन में निर्धारित जे.आइ.ई.टी. के विरूद्ध मैच रद्द हो गया था | इसी कारण उनके साथ पी.ई.सी को एक ग्रुप में डाल दिया गया है | उन्होंने यह भी बताया कि आगे आने वाले मैच मुश्किल होंगे और उनकी टीम उसके लिए तैयार है|
स्क्वैश
स्क्वैश में बिट्स का दबदबा बना रहा | डी.जे.संघवी और आई.टी.,बी.एच.यु., बिट्स के सामने टिक नहीं पाए | फाइनल में बिट्स ए की टीम ने बिट्स बी को कांटे की टक्कर में 2-1 से हराया | इससे पहले आई.टी. बी.एच.यु., को बिट्स ए और बिट्स बी ने 3-0 से रौंदा | आई.टी.,बी.एच.यु. ने डी.जे.संघवी को 3-0 से मात देकर अपनी साख थोड़ी बचा ली | स्क्वैश टीम के कप्तान अभिमन्यु शिर्वालकर के साथ हुए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि टीम की तैयारी काफी अच्छी थी और उन्हें जीतने की पूरा भरोसा था | स्वर्ण और रजत पदक दोनों ही बिट्स को मिलने से कप्तान को विश्वास है कि और लोग अब इस खेल में रूचि लेंगे | जीत के बाद टीम ने कनॉट में जीत का जश्न मनाया |
टेबल टेनिस
आज टेबल टेनिस में जोधपुर कॉलेज और बी.वी.आर.ई.टी. कॉलेज के बीच गए मैच में जोधपुर कॉलेज की टीम 3-0 से विजयी रही |उन्होंने हमे बताया की इस जीत से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है जो कि आने वाले मुकाबलों में मदद करेगा |
दूसरा मैच जेपी – सोलन कॉलेज और डी.जे.संघवी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमे डी.जे.संघवी कॉलेज ने 3-1 से मैच अपने नाम किया |
टेबल टेनिस का तीसरा मैच बिट्स (लड़के )बनाम बी.वी.आर.ई.टी. कॉलेज हैदराबाद हुआ जिसमे बिट्स पिलानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से सफलता हासिल की |संपर्क किये जाने पर उन्होंने हमे बताया कि वे आगे भी इसी प्रकार से खेलने का प्रयास करेंगे |
चौथा मैच आज बिट्स पिलानी का आई.आई.टी. राजस्थान से हुआ जिसमे आई.आई.टी. राजस्थान 0-3 से हार गयी |वहीँ पांचवा मैच बिट्स ए और एल.आई.ई.टी. के बीच हुआ, इसमें भी बिट्स का पलडा पूरी तरह से भारी रहा और बिट्स-ए 3-0 से विजयी रहा |
आज केवल एक ही सेमीफाइनल मैच सम्पन्न हो पाया जिसमे बिट्स पिलानी का मुकाबला डी.जे.संघवी कॉलेज से हुआ और इस मैच में काफी संघर्ष के बाद बिट्स पिलानी ने सफलता हासिल की और डी.जे.संघवी कॉलेज को 3-2 से हराया |

क्रिकेट
कल के बिट्स पिलानी और जोधपुर विश्वविद्यालय के बीच हुए मैच में भी बिट्स-पिलानी का टॉस के साथ ख़राब भाग्य बरकरार रहा | टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत दी और एक समय स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन हो गया पर इसके बाद चैतन्य और विनय ने अच्छी साझेदारी निभाते हुए पारी को संभाला | चैतन्य ने 27 और विनय ने 47 रन बनाए | अंत के ओवेरों में बालाजी और उमंग के चौकों और छक्कों की बदौलत बिट्स-पिलानी ने अपनी पारी 146/6 पर ख़त्म की | इस स्कोर के जवाब में जोधपुर विश्वविद्यालय ज्यादा टक्कर नहीं दे पाया और लगातार अन्तराल में उनके विकेट गिरते रहे | उनकी तरफ से तुषार ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाये | अंकुर तिवारी ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और विरोधी टीम के रनों की रफ़्तार को रोके रखा | इसके आलावा गौरव जैन और बालाजी, दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए | अंत मैं बिट्स-पिलानी ने 30 रन से आसान जीत दर्ज की | दिन के और दो मैच बहुत ही रोमांचक रहे | पी-ई-सी और डी. जे. सांघवी के बीच हुए मैच में डी. जे. सांघवी ने मात्र 8 रन से जीत दर्ज की | दूसरा मैच आई. आई. टी रूड़की और टी.सी.इ.टी के बीच था जिसमें असली रोमांच तब आया जब आई. आई. टी. रूड़की लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 रन 1 ओवर 1 विकेट हाथ में की स्थिति में पहुँच गयी | अंत में आई. आई. टी. रूरकी ने 1 विकेट से जीत दर्ज की | अभी तक सिर्फ बिट्स-पिलानी ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर पाया है | बाकी 3 टीमों का निर्धारण कल होने वाले मैचों से होगा | बिट्स-पिलानी के कप्तान अनिरुद्ध से बात करने पर उन्होंने बताया है कि उनकी टीम के क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार आया है और उनकी टीम आगे होने वाले मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार है |
बास्केटबॉल
कल शाम बिट्स पिलानी (लड़कियां) की बास्केटबॉल टीम का मुकाबला हुआ जे. एम. सी. की टीम से हुआ | शुरुआत से ही जे. एम. सी. की टीम बिट्स की टीम के ऊपर भारी रही | बिट्स की टीम अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही और अंतत: जे. एम. सी. की टीम ने अपने बेहतरीन तालमेल के दम पर बिट्स की टीम को 38 -15 से हरा दिया | इस हार से अवश्य ही टीम का मनोबल थोडा गिरा होगा लेकिन उम्मीद है कि वे अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ शानदार वापसी करेंगे |
इस मैच के ठीक बाद बिट्स पिलानी (लड़कों) का सामना वसावी से हुआ | वसावी के खिलाडियों में तालमेल की कमी साफ़ नज़र आ रही थी | बिट्स के खिलाड़ी बास्केट पर बास्केट किये जा रहे थे और वासावी के खिलाड़ी बिट्स की टीम के सामने असहाय से नज़र आ रहे थे | हाफ टाइम तक बिट्स ने 29 -2 से बढ़त बना ली थी | मैच के एकतरफा होने से दर्शकों का उत्साह भी पिछली बार से कम नज़र आ रहा था | हांलाकि हाफ टाइम के बाद बिट्स की टीम कम बास्केट कर पायी | अंत में बिट्स ने 39 -2 से यह मैच जीत कर अपना विजय अभियान जारी रखा |

बैडमिन्टन
बॉसम के दूसरे दिन बैडमिंटन में कड़ी टक्कर के मुकाबले देखने को मिले | बैडमिंटन (लड़कों ) एकल में हुए मुकाबलों में आई.आई.टी रूड़की ने आई.आई.टी राजस्थान को 2-0 से ,बिट्स पिलानी-ए ने जेपी को 2-0 से और बिट्स पिलानी-बी ने आई. पी. एस. अकादमी को 2-1 से पराजित किया | वहीं दूसरी ओर लड़कियों के एकल मुकाबलों में जे.आई.ई.टी ने बिट्स पिलानी- बी को 2-0 से और आई.टी बी.एच.यू ने मोदी को 2-0 से शिकस्त दी | लड़कों के डबल्स मुकाबले भी कम रोमांचक नहीं थे | आई.आई.टी कानपुर के सिद्धार्थ और जितेश ने एम.एन.आई.टी के अजैरिअस और नीतिश को तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10 ,17-21 ,21-10 से पछाड़ा | आई.आई.टी राजस्थान के नितिन और गौतम ने आई.टी बी.एच.यू के अमेय और प्रतीक को 21-18 , 21-16 से हराया |
वॉलीबॉल
वॉलीबॉल के लीग मैच समाप्त होने के साथ ही आठ टीमों ने क्वार्टर फाईनल में प्रवेश कर लिया जिनके नाम हैं बिट्स पिलानी, एम. एन. आई. टी., बी. के. बी. आई. ई. टी., आई. आई. टी. कानपुर, बी. एम. आई. टी., आई. पी. एस., डी. एस. आर. यू. एस. टी. और बी. आर. सी. एम. | आज के मैंचों में बी. एम. आई. टी. ने जोधपुर को , डी. एस. आर. यू. एस. टी. ने आई. टी. बी. एच. यू. को , आई. आई. टी कानपूर ने जे. आई. ई. टी. गुना को, एम. एन. आई. टी. ने वसावी को हरा कर क्वार्टर फाईनल में जगह बनाई | आज बिट्स पिलानी ने बी. के. बी. आई. ई. टी. पर रोमांचक जीत दर्ज करके क्वार्टर फाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया | मैच के पहले सेट में बी. के. बी. आई. ई. टी. ने बिट्स को कड़ी टक्कर देते हुए 25-20 से शिकस्त दी परन्तु बिट्स पिलानी ने आत्म विश्वास और उत्साह से आगे बढ़ते हुए अगले दोनों सेटों में बी. के. बी. आई. ई. टी. को करारी शिकस्त दी | बी. के. बी. आई. ई. टी. ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बिट्स पिलानी की टीम को कड़ी टक्कर दी | दोनों टीमों ने अंत तक जीत के लिए संघर्ष किया जिससे मैच बहुत ही रोमांचक हो गया था |दोनों ही टीमों के समर्थक काफी उत्साहित नज़र आये और अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों तरफ से नारे लगाये जा रहे थे | अंततः बिट्स पिलानी की टीम ने मैच जीत कर क्वार्टर फाईनल में प्रवेश कर लिया | बिट्स की टीम की तरफ से कप्तान जयंत अहलावत और चैतन्य ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया |
डोज बॉल
बॉसम में पहली बार झंकार भी तीन इवेंट्स आयोजित कर रहा है- द गोंत्लेट( the gauntlet) , ह्यूमन स्नेक्स एंड लेडर और डोज बॉल | बॉसम के दूसरे दिन था डोज बॉल – जिसके लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई पड़ा | इसमें हिस्सा लेने के लिए टीम में 5 प्रतिभागी होने ज़रूरी थे | प्रतिद्वंदी टीम को दूसरी टीम के सदस्यों पर बॉल से निशाना मारना था और नियमों के अनुसार बॉल के प्रतिद्वंदी टीम के किसी भी सदस्य के कमर से नीचे लगने पर ही निशाना मान्य था और उस खिलाड़ी को बाहर घोषित कर दिया जाता | झंकार के लोगों ने हमें बताया कि इस खेल के लिए बहुत अधिक संख्या में टीम अपना नामांकन करना चाहती थीं पर समय की कमी के कारण सिर्फ 20 टीम ही खिलाई जा सकीं | इनमे से 10 टीम दूसरे चरण तक पहुँचीं जिसमे से केवल 5 ही तीसरे एवं अंतिम चरण में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुईं | तीसरा चरण शनिवार को जिम-जी में ही खेला जायेगा और यह निश्चित रूप से दर्शनीय होगा |
कैरम
बिट्स ए की तरफ से आज किशन ने एस.बी.एम.जे.सी.के वरुण को 25-4 से और दिपलॉय ने कृष्णमूर्ती को 25-0 से हराकर आसानी से दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया | दूसरे चरण में भी बिट्स ए ने वसावी को आसानी से हरा दिया और स्वर्ण के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर दी | दूसरी तरफ बिट्स बी और बिट्स सी के बीच होड़ मची हुई है | 5 मैचों में से दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीत लिए और आख़िरी मैच टाई हो गया , जो कि काफी रोमांचक रहा | बिट्स सी ने पहले 4 बोर्ड में 16 अंक बना लिए और बिट्स बी को खाता भी खोलने नहीं दिया | पर इसके बाद बिट्स बी ने जोरदार पलटवार करते हुए अगले तीन बोर्ड जीतकर 17 अंक अर्जित कर लिए | इसके बाद आख़िरी बोर्ड में , जो कि करीब आधे घंटे तक चली , बिट्स सी काफी जद्दोजहद के बाद एक अंक अर्जित करके बराबरी पर पहुँच गयी | अतः कल बिट्स बी और बिट्स सी को फिर से एक निर्णायक मैच खेलना पड़ेगा और जीतने वाली टीम फाईनल में बिट्स ए के साथ मुकाबला करेगी | हारने वाली टीम को रजत के लिए वसावी के साथ भिड़ना पड़ेगा |
वि-वि-वि ने मचाई धूम
वि-वि-वि अर्थात विनय, विश्वा एवं विशाल ने आज बॉसम के तीसरे दिन अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए बिट्स का नाम रोशन कर दिया | जहाँ बैडमिन्टन टीम के कप्तान विनय ने जेपी कॉलेज के अंकुर को सीधे सेटों में 21-15 , 21-12 से मात दी, वहीं 400 मीटर(फ्री स्टाइल) में तैराकी टीम के कप्तान विश्वा ने बिट्स-हैदराबाद के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को एक लैप से अधिक की दूरी से हराया | टेबल टेनिस के सेमी-फाइनल मुकाबले में बिट्स के विशाल अग्रवाल ने अपने विरोधी की एक न चलने दी और मात्र 10 मिनट के अन्दर अपना मैच जीत लिया | इसी जीत के साथ बिट्स ने डी.जे.संघवी कॉलेज का पत्ता साफ़ करते हुए फाइनल में जगह बनाई |
पावरलिफ्टिंग
बॉडिबिल्डिंग प्रतियोगिता के बाद पावरलिफ्टिंग में मुकाबला और भी कड़ा हुआ | इसमें वजन के आधार पर 5 वर्गों में मुकाबला हुआ | प्रत्येक वर्ग में ३ तरह के मुकाबलों के आधार पर विजेता चुने गए -1. डैड वेट 2. बेंच प्रेस 3. स्क्वैट्स | BITS पिलानी टीम के कप्तान साहिल ने जहाँ 62 किलो वेग में कुल 295 किलो उठाकर स्वर्ण के साथ अपनी टीम का मान बढाया वहीँ वेंकट ने 85+ वर्ग में कुल 355 किलो उठाकर स्वर्ण पदक सहित सबका दिल भी जीत लिया | सभी वर्गों में BITS पिलानी और MNIT में कांटे की टक्कर हुई | अन्य परिणाम :-
1. 62 किलो -रजत पदक – रजत बत्रा (BITS)
2. 62-69- स्वर्ण -मिथिल (MNIT) ,रजत -नीरज
3. 69-77 स्वर्ण -प्रदीप (MNIT) ,रजत -अजीत (KITS)
4. 77-85 स्वर्ण -राजेंद्र और अभिजीत ,रजत -वैभव
5. 85+ रजत -यश (BITS)
1. 62 किलो -रजत पदक – रजत बत्रा (BITS)
2. 62-69- स्वर्ण -मिथिल (MNIT) ,रजत -नीरज
3. 69-77 स्वर्ण -प्रदीप (MNIT) ,रजत -अजीत (KITS)
4. 77-85 स्वर्ण -राजेंद्र और अभिजीत ,रजत -वैभव
5. 85+ रजत -यश (BITS)
बस यूँ ही
हमारा यह चार दिवसीय खेल महोत्सव अपने पूरे शबाब पर है | हर तरफ जोश एवं ऊर्जा की धारा सी प्रवाह होती प्रतीत होती है | वो कैम्पस की हलचल, नए नवेले चेहरे एवं दूसरों के "प्रभाव" में आकर बदले बदले से लग रहे कुछ अपने भी चेहरे, वो रातों को जाग जाग कर काम करना, वो अपने जिम-जी के बगल से गुज़रते हुए डोमिनोज की खुशबू, यह सब कुछ, नया नहीं है | बल्कि अब तृतीय वर्ष में तो ये सब काफी जाना पहचाना, अपना सा लगता है |
परन्तु यदि कुछ नया था तो वह था सुबह सुबह उठ कर असाइंमेंट पूरा कर उसे गंतव्य तक करने की मशक्कत, आप तक खबरें पहुँचने की कयावाद के बीच अपने कुछ ट्युट्स की खबर लेने की असफल कोशिश…वास्तव में ..एक तरफ यह उत्सव सा माहौल देश भर से आये मेहमानों की यथोचित देखभाल एवं सत्कार के प्रयासों के बीच, इन सब के द्वारा हमसे क्या अपेक्षित है, यह समझ के बाहर है | आखिर एक खेल महोत्सव सिर्फ खिलाड़ियों से तो संपन्न होता नहीं बल्कि उनके समानान्तर परिश्रम होता है अन्य परिश्रमी जनता का, जो अपना पूरा जी-जान लगाती है उन सभी पहलुओं पर, जिससे की खिलाडी अपना ध्यान पूरी तरह से सिर्फ खेल पर टिका सकें | ऐसे में एक ही दिन में यह 2 तरह की दिनचर्या ? हैरान करने वाली हो जाती है | जब सभी को इस बात का इल्म है की यह एक पूरी तरह से छात्र-छात्राओं द्वारा ही प्रबंधित फेस्ट है , ऐसे मूल्यांकित होने वाले सेशंस का क्या आशय !!
खैर, एक बार पुनः , ये तो "उपरवाले" ही जानें !!
एक और बात, यह भी सुनने में आया है की कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अभी भी किसी सामान्य दिवस की भांति सुबह उठकर !!! क्लासें लगाते हैं एवं कमरों में आकर पढ़ते हैं एवं और पढ़ते हैं एवं थोडा और पढ़ कर फिर सो जाते हैं!! अर्थात बस बाहर कुछ ही कदम दूर एक वृहद् महोत्सव का आयोजन हो रहा है पर इससे उन्हें कोई फरक नहीं पड़ता | तो मेरे भाइयों, कक्षाएं अवश्य जाओ, सारी जाओ, हर बारी जाओ, पर इतना भी निर्विकार न रहो अपने इस आयोजन से | हर मौके पर किसी न किसी के लिए कुछ खास तो होता ही है | तो अपने लिए भी इस मौके पर कुछ खास, कुछ यादगार बनाओ… कुछ नहीं तो खेल तो अवश्य ही देखो वरना कहीं ऐसा नहो की 4 साल युहीं गुज़र जायें और जब आप यहाँ से जायें, तो साथ ले जाने के लिए मुट्ठी भर यादें भी न हो !!
सो.. जी भर कर लुत्फ़ उठाइए… इस जोश एवं जूनून की अभिव्यक्ति के वृहद् मंच का ..यहाँ सबले लिए कुछ न कुछ तो है ही… तो चुन लीजिये अपनी मंजिल…

सम्मान पटल
| खेल | टीम | परिणाम |
| टेबल टेनिस (लड़कियाँ) | IIT राजस्थान – बिट्स | बिट्स 3-0 से विजयी |
| टेबल टेनिस (लड़के) - लीग मैच | बिट्स(ब) – IIT राजस्थान | बिट्स(ब) 3-0 से विजय |
सेमी फाइनल | बिट्स(अ) – डी. जे. सांघवी | बिट्स(अ) 3-2 से विजयी |
| बास्केटबॉल (लड़कियाँ) | बिट्स पिलानी – JMC | JMC 38-15 से विजयी |
| बास्केटबॉल (लड़के) | MNIT – बिट्स पिलानी | बिट्स पिलानी 29-5 से विजयी |
| बिट्स पिलानी – वासावी | बिट्स पिलानी 39-2 से विजयी | |
| क्रिकेट | PEC – डी. जे. सांघवी | डी. जे. सांघवी 8 रनों से जीता |
| बिट्स पिलानी – जोधपुर यूनि. | बिट्स पिलानी 30 रनों से जीता | |
| TCET – IIT रुड़की | IIT रुड़की विजयी | |
| फुटबॉल | IIT रुड़की – JAYPEE गुना | IIT रुड़की 3-0 से विजयी |
| सिंघानिया – PEC | PEC 4-0 से विजयी | |
| हॉकी | IIT रुड़की – IT BHU | IIT रुड़की 4-0 से विजयी |
| IIT रुड़की – बिट्स पिलानी | IIT रुड़की 2-0 से विजयी | |
| वॉलीबॉल (लड़के) | बिट्स पिलानी – BKBIET | बिट्स पिलानी विजयी |
| बैडमिंटन (लड़के) – सिंगल्स | बिट्स(ब) – IPS | बिट्स(ब) 2-1 से विजयी |
| बिट्स(अ) – JAYPEE | बिट्स(अ) 2-0 से विजयी | |
| IIT राजस्थान – IIT रुड़की | IIT रुड़की 2-0 से विजयी | |
| बैडमिंटन (लड़कियाँ) – सिंगल्स | बिट्स(ब) – JIET | JIET 2-0 से विजयी |
| बैडमिंटन (लड़के) – डबल्स | बिट्स(अ) – IPS | बिट्स(अ) 2-0 से विजयी |
| बैडमिंटन (लड़कियाँ) – डबल्स | बिट्स(ब) – JIET | JIET 2-0 से विजयी |
| टेनिस (लड़के) | बिट्स(अ) – IPS | बिट्स(अ) 2-0 से विजयी |
| बिट्स(ब) – बिट्स हैद. | बिट्स(ब) 9-3 से विजयी | |
| टेनिस (लड़कियाँ) | बिट्स(अ) – MNIT | बिट्स(अ) 8-2 से विजयी |
| बिट्स(ब) – बिट्स हैद. | बिट्स(ब) 9-3 से विजयी |
तैराकी
| प्रतिस्पर्धा | परिणाम | कॉलेज |
| लड़के - फ्री स्टाइल 400 मी. | विश्वा पारेख प्रथम (5:27:38) | बिट्स पिलानी |
फ्री स्टाइल 100 मी. | विश्वा पारेख प्रथम (1:04:00) | बिट्स पिलानी |
बटरफ्लाई 50 मी. | शैलेश त्रिपाठी प्रथम (1:03:94) | RKMC |
ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मी. | हेमंत इमोलिया प्रथम(0:39:47) | IPS |
| लड़कियाँ - फ्री स्टाइल 100 मी. | मोनिका प्रथम (1:56:38) | बिट्स पिलानी |
ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मी. | शैली जैन प्रथम (0:50:94) | बिट्स पिलानी |
एथलेटिक्स
| प्रतिस्पर्धा | परिणाम | कॉलेज |
| 3000 मी. (लड़के) | अमित खरे | KITS |
| 800 मी. (लड़के) | सागर शेट्टी | MNIT |
| 400 मी. (लड़के) | कृष्णमूर्ति | SBMJC |
| जेवलिन (लड़के) | भारतप्रताप सिंह | किरोड़ीमल |
| 400 मी. (लड़कियाँ) | निकिता | बिट्स पिलानी |
| जेवलिन (लड़कियाँ) | मधु मिश्रा | IT-BHU |
पेंट या फेंट
बॉसम स्पॉंज द्वारा आयोजित पेंटबॉल मस्ती भरा ऐसा खेल है जो खासकर उन लोगों के लिए काफी मनोरंजक है जो किसी स्पर्धा में भाग नहीं ले रहे हैं |
"माउंटेन ड्यू" द्वारा प्रायोजित इस खेल में दो टीम होती हैं जिन्हें विजय प्राप्त करने के लिए प्रतिद्वंदी टीम के सभी खिलाडियों
को अपनी बन्दूक से मार गिराना होता है| घबराइये नहीं, इसमें चोट न लगे इसके लिए बहुत सावधानी का प्रयोग किया गया है | और गोली की जगह पर रंगीन पेंट की बाल्स हैं, जिनसे इकलौता खतरा यह है कि अगर ये आपको छू लें तो आप खेल से बाहर हो जाते हैं | दोनों दलों का एक झंडा होता है है | जीत निश्चित करने का एक तरीका यह भी है कि आप अपने विपक्षी का झंडा उसके क्षेत्र से उठा कर अपने क्षेत्र में लगा दें |
सभी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए एक आवशयक सूचना- सिर्फ पहले 300 खिलाडियों के लिए ही पंजीकरण निःशुल्क है | तो शीघ्र ही सी लान जाइये और खेल का लुत्फ़ उठाइए |

बॉसम 2009 के दूसरे दिन जनता को बैडमिन्टन के काफ़ी मुकाबले देखने को मिले | लड़कों के एकल वर्ग में जहाँ एक तरफ बिट्स पिलानी ने डी.जे.सांघवी, मुंबई को 2-0 से हराया, वहीँ दूसरी ओर वो जे.एन.यु. अलवर से 2-1 से पराजित भी हुआ |
इसी वर्ग में आई.टी. बी.एच.यु. ने अपने सभी मुकाबलों में विजय प्राप्त की | एक अन्य रोमांचक मुकाबले में टी.आई.टी.कॉलेज ने आई.आई.टी.,कानपुर को 2-0 से पटखनी दी |
वहीँ दूसरी ओर लड़कियों के एकल वर्ग में बिट्स,पिलानी की लड़कियों ने अपना जलवा कायम रखते हुए अपने सभी मैच जीते |
युगल मुकाबलों में बिट्स,पिलानी के सिद्धार्थ और विनय ने एक प्रमुख मुकाबले में जे.एन.यु. के मोहित और अर्जुन को सीधे सेटों में मात दी | पहले सेट में उन्होंने बड़ी आसानी से अपने विरोधियों को 21-7 से हराकर बढ़त ले ली | हालाँकि दूसरे सेट में मोहित और अर्जुन ने वापसी की, पर वे बिट्स,पिलानी के प्रतियोगियों के सामने ज्यादा देर टिक न सके |
वहीँ लड़कियों के वर्ग में एम्.एन.आई.टी.,जयपुर की प्रीती और कृतिका ने आई.टी.,बी.एच.यु. की अदिति और यशु को 21-8, 21-15 से मात दिया और अपने कॉलेज को अगले सत्र में पहुचने में सफलता प्राप्त की |

Friday, September 18, 2009
इन्फॉर्मल्ज़
इस वर्ष इन्फॉर्मल्ज़ ने एंटी-चेस और टग ऑफ़ वार जैसे खेलों का आयोजन करके दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया | दर्शकों में भी इन खेलों को लेकर काफी उत्साह रहा |
खेल के पहले दिन ही एंटी चेस में 60 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया | यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी | जिसमें पहले चरण में एंटी चेस, दूसरे चरण में आकस्मित मौत(सडन डेथ) और तीसरे चरण में मैजिक–चेस का आयोजन किया जा रहा है | एंटी-चेस खेल का मुख्य उद्देश्य अपने सभी मोहरों को खो देना है |
इसके अलावा टग ऑफ़ वार में भी दर्शकों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया | इस खेल में बाहर के कॉलेज के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया | खेल के नियमों के अनुसार एक दल में 6 से अधिक खिलाडी तभी हो सकते हैं जब उस दल के सभी सदस्यों का वजन 521 से अधिक न हो | शुरुआती दौर में 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें अंत में तीन सर्वश्रेष्ठ को चुन कर दो टीमें बनायीं जाएँगी जिनके बीच फाइनल करवाया जायेगा |

पानी ही पानी - तैराकी
बॉसम की शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन हुई प्रतिस्पर्धाओं में तैराकी एक मनोरंजक प्रतियोगिता रही | इस में विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं थीं, जिन्हें 2 चरणों में अंजाम दिया गया | पहले चरण की शुरुआत सुबह हुई |
इन में 800 मी.फ्री-स्टाईल, 100 मी.ब्रेस्ट–स्ट्रोक और 50 मी.बटरफ्लाई थी |
शाम को 100 मी. बैक-स्ट्रोक और 4×50 मेडले रेले हुई |
इनके परिणाम कुछ इस प्रकार रहे :-
स्वर्ण रजत कांस्य
1.) 800 मी. फ्री-स्टाईल - आदित्य गुप्ता श्रवण एस. सौरभ कोठारी
(एल.आई.ई.टी, अलवर) (बिट्स, पिलानी) (बिट्स , पिलानी)
2.) 100 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक हेमंत वैभव शास्त्री प्रांशु कचोलिया
(आई.पी.एस. इंदौर) (बिट्स, पिलानी) (बिट्स,पिलानी)
3.) 100 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक ईशा व्यास श्वेता कामथ कौसल्या गुणसागर (महिला)
(बिट्स, पिलानी) (बिट्स, पिलानी) (एम. एन. आई.टी.,जयपुर )
4.) 50 मी. बटरफ्लाई याध्नेश आर. पठाव कार्तिक श्रीधरन सौरभ भट्टाचार्य
(डी. जे. सांघवी) (बिट्स,पिलानी) (बिट्स,हैदराबाद)
5.) 50 मी. बटरफ्लाई शिल्पी भार्गव शैली जैन श्वेता कामथ (महिला)
(एम.बी.एम.,जोधपुर) (बिट्स,पिलानी) (बिट्स,पिलानी)
6.) 100 मी. बैक-स्ट्रोक शैलेश त्रिपाठी सिद्धार्थ मित्तल नीलाभ भट्टाचार्य
(आर.के.एन..सी.,नागपुर) (बिट्स,पिलानी) (बिट्स,पिलानी)
7.) 100 मी. बैक-स्ट्रोक शिल्पी भार्गव मोनिका ईशा व्यास (महिला)
(एम.बी.एम.,जोधपुर) (बिट्स,पिलानी) (बिट्स,पिलानी)
8.) 4×50 मेडले रिले बिट्स-पिलानी-ए आइ.पी.एस.,इंदौर बिट्स-पिलानी-बी

बल्ले का बोलबाला
क्रिकेट के हमारा राष्ट्रीय खेल न होते हुए भी हमारे देश के खेल प्रेमी क्रिकेट को धर्म और इस खेल के खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा देते हैं | बॉसम में भी क्रिकेट के खेल का उल्लास खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में अलग ही देखने को मिलता है |
आज सुबह 11 बजे बिट्स-पिलानी बनाम वसावी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग मैच की शुरुआत हुई | वसावी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनकी शुरुआत अच्छी रही | उनके एक सलामी बल्लेबाज ने 38 का स्कोर बनाया, पर बाकि कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक के स्कोर तक नहीं पहुँच पाया | बिट्स-पिलानी के गौरव जैन ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए | वसावी की पूरी टीम 111 के स्कोर पर सिमट गयी | बिट्स पिलानी ने अपना पहला विकेट जल्द ही गँवा दिया लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज और कप्तान अनिरुद्ध ने कप्तानी पारी खेलते हुए 30 रन बनाये और गेंद को अक्षय के छत की भी सैर करवाई | पिछले वर्ष के कप्तान अनंत ने भी 38 का स्कोर बनाया जिससे अंत मैं मैच बिल्कुल एक तरफा हो गया | बिट्स-पिलानी ने 2 विकेट के नुक्सान पर ही अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया |
इसके अलावा बी.वी.आर.आई.टी और हंसराज कॉलेज दिल्ली के बीच हुए मैच में हंसराज कॉलेज विजयी रहा |
एम.एन.आई.टी-जयपुर बनाम एस.पी.एस.यू मैच करीबी और रोमांचक रहा | एस.पी.एस.यू को जीतने के लिए 3 ओवर मैं 22 रन बनाने थे लेकिन एम.एन.आई.टी ने अपनी शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने कब्जे में कर लिया |

बास्केट की खबरें
शाम को बास्केटबॉल कोर्ट में बिट्स पिलानी का सामना जे.आई ई.टी. से हुआ | बिट्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले 25 सेकंड में ही बास्केट कर दिया | बिट्स की टीम आरम्भ से ही जे.आई.ई.टी. पर हावी रही |
"गो बिट्स गो" के नारों के साथ कई और तरीकों से बिट्सियन्स अपनी टीम का उत्साहवर्धन कर रहे थे | आधे समय तक बिट्स की टीम 23-8 से आगे थी | बिट्स की टीम का "ताल-मेल" और "प्रतिरक्षा" बहुत ही अच्छा रहा |
आधे समय के बाद बिट्स की टीम लगातार बास्केट करती गयी और अंततः उन्होंने ये मैच 47-21 से जीत लिया | विजेता टीम के कप्तान एंटोनियो ने कहा कि वे अपने प्रदर्शन से सन्तुष्ट हैं पर यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था | अभी भी उनकी टीम को अपने खेल में काफी सुधार लाने की ज़रूरत है |
इस मैच के ठीक बाद बिट्स पिलानी (लड़कियाँ) का एम.आई.टी.एस. के साथ मुकाबला हुआ | बिट्स की लड़कियों ने तो और भी जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले 5 सेकंड के अन्दर पहला बास्केट कर दिया | पर उसके तुंरत बाद ही एम.आई.टी.एस. ने एक "थ्री-पॉइंटर" स्कोर करते हुए बढ़त बना ली | उसके बाद तो बिट्स की टीम लगातार स्कोर करती गयी और आधे समय तक उन्होंने 22-7 से बढ़त बना ली थी | आधे समय के बाद मुकाबला थोड़ा बराबरी का चला पर आखिर में बिट्स ने 34-17 से यह मुकाबला जीत लिया | टीम की कप्तान नुपुर अपने प्रदर्शन से बहुत प्रसन्न थीं पर उन्होंने कहा कि अगले मैच में वे लोग "फाउल" कम करने का प्रयास करेंगे |
एक अन्य मैच में किरोड़ीमल कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को अत्यंत रोमांचक मुकाबले में 62-61 से हराया |

फिर से हैट्रिक !!!
पिछले साल एम.वी.एम जोधपुर के खिलाफ हैट्रिक जड़ने वाले उज्ज्वल ने इस वर्ष भी अपने कारनामे को दोहराते हुए सिंघानिया कॉलेज झुंझुनू के विरूद्ध बिट्स, पिलानी की 7-0 से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | उज्जवल ने कहा कि वे इस हैट्रिक का श्रेय दो चीजों - फुटबॉल की तरफ अपने जज़्बे और अपने अभ्यास दोनों को ही देना चाहेंगे | उन्होंने कहा - ”इस जीत के बाद मेरे और टीम दोनों के ही मनोबल में काफी बढ़ोतरी हुई है जो हमें फाइनल तक पहुँचने में ज़रूर मदद करेगी |" हमारे पूछने पर कि उनकी यह उपलब्धि उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से थी या फिर प्रतिद्वंदी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से? उनका जवाब था कि इसके दोनों ही कारण थे |
उज्जवल ने कहा की एस.आर.सी.सी की टीम उन्हें आखिरी मुकाबले के लिए कड़ी टक्कर दे सकती है | यह पूछे जाने पर कि आगे आने वाले मैच मैं उनकी टीम की रणनीति क्या होगी? उन्होंने जवाब दिया की वे इन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैच की शुरुआत करेंगे और मैच के शुरूआती दौर में अधिक से अधिक गोल करने की कोशिश करेंगे |

Subscribe to:
Posts (Atom)