शुक्रवार से रविवार लेक्चर थिएटर में कंप्यूटर विज्ञान संगठन द्वारा आयोजित लेक्चर श्रंखला “ट्यूरिंग टॉक्स” का आयोजन हुआ | प्रथम लेक्चर का विषय “जीव विज्ञान प्रोत्साहित कंप्यूटिंग” था अर्थात् जीव विज्ञान को कंप्यूटर विज्ञान के साथ जोड़ना | इस विषय को M.E. कर रहे छात्र प्रशांत भट्टाचार्य ने संबोधित किया | उन्होंने बताया कि प्रकृति मे जितने भी परिवर्तन हो रहे हैं उनसे हम कंप्यूटर विज्ञान की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं | उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण भी दिये जिनमें से तीन प्रमुख थे - GSWORM OPTIMIZATION से टोक्यो शहर का विकास प्राधिकरण, किंगफिशर पंछी की सहायता से जापान बुलेट ट्रेन मे दाब अनुकूलन, तथा FLAGELLA के सहायता से विश्व की अधिकतम क्षमता वाला मोटर यंत्र | इसके साथ ही उन्होंने दो वीडियो भी प्रदर्शित किये जो कि मधुमक्खी और चींटी की क्रियाओं से सम्बंधित थे |
20 नवम्बर को आयोजित लेक्चर का विषय था “नेटवर्क कोडिंग” | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विनीत पांडे थे | कार्यक्रम का मुख्य मकसद गणित की महत्ता और नेटवर्क कोडिंग में बढते उपयोग को दर्शाना था | उन्होंने Finite Fields के अध्याय के कोडिंग में प्रभावशाली इस्तेमाल पर जानकारी दी |
21 नवम्बर को कार्तिक अडन्की ने “नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग” पर व्याख्यान में बताया कि किस तरह अशिक्षित कंप्यूटर को बेहतर और प्रभावी बनाया जा सकता है | कार्यक्रम का मुद्दा Artificial Intelligence और ह्यूमन कंप्यूटर इंटरेक्शन था |
हिन्दी प्रेस क्लब, बिट्स पिलानी कैम्पस में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए काम करता है..हमारे प्रकाशन कुछ इस प्रकार है- 1.) बॉसम हिन्दी प्रेस - "स्पर्धा" 2.) ओएसिस हिन्दी प्रेस - "प्रतिबिंब" 3.) अपोजी हिन्दी प्रेस - "सृजन" 4.) मासिक बिट्सियन समाचार पत्र - "प्रवाह" 5.) "वाणी" - बिट्स की एकमात्र हिन्दी वार्षिक पत्रिका | ज़्यादा जानकारी के लिए ब्लॉग पढ़ते रहिये।
Sunday, January 16, 2011
Friday, October 22, 2010
ओएसिस २०१०
इन्तेज़ार की घड़ी समाप्त होने को आ रही है | आज है – 22 अक्टूबर !! आज इस देश के सबसे प्रख्यात इंजीनीयरिंग कॉलेजों में शुमार बिट्स पिलानी का कल्चरल फेस्टिवल “ओएसिस” अपने चालीसवें संस्करण में प्रवेश करेगा | वैसे तो अभी उद्घाटन समारोह में चंद घंटे शेष हैं किन्तु इस बार की थीम “इन्सोम्निया” ने हमारे जीवन पर अपना असर दिखाना आरम्भ कर दिया है |शुरू में अटकलें लगाईं जा रहीं थीं कि इस बार आई.आई.टी. दिल्ली व कानपुर के फेस्ट भी इसी टाइम होने से ओएसिस की प्रतिभागिता कम होगी लेकिन इस बार तो पिछले वर्ष के 1100 प्रतिभागियों के बदले 1400 प्रतिभागी आ रहे हैं | ओएसिस की भव्यता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि पूरे देश भर से 88 कॉलेज अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा चुके हैं |
इस ओएसिस के अभी तक के कुछ ख़ास तथ्य -
- थीम – इन्सोम्निया
- कुल इवेंट्स – 67 + तीन प्रौफ़ शो |
- प्रौफ़ शो में – विशाल-शेखर, एहसान कुरैशी, कुमार विश्वास, मदर जेन, भयानक मौत |
- डांस वर्कशॉप के लिए बॉस्को-सीज़र डांस कंपनी |
- कुल प्रायोजन राशि – करीब 25 लाख रूपये |
- बजट – करीब 50 लाख रूपये |
- 88 कॉलेजों से करीब 1400 प्रतिभागी |
- मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा – फ़ैश पी की जज
- कैम्पस में जादूगरों का खेल
- रॉकटेव्स को प्रोफेशनल लुक देने के लिए धुएँ का प्रयोग |
- थीम के अनुरूप – रात को अधिक इवेंट्स – जैसे ट्रेज़र हंट व एस्ट्रो क्लब द्वारा “स्काई वॉचिंग सेशन”
- स्ट्रीट डांस में एक रैप क्रू – “Triple Aces” प्रदर्शन करेगा |
- स्टेज व स्ट्रीट प्लेज़ के लिए थेस्पो 12 से संगठन |
ओएसिस के सभी इवेंट्स का समय देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – http://www.bits-oasis.org/2010/oasis_2010_schedule.pdf
Friday, September 17, 2010
“ये मस्त श्री लंकंस हैं"
बॉसम को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा बनाने वाली श्री लंका से आई मोरातुवा यूनिवर्सिटी की टीम से बॉसम हिंदी प्रेस की बातचीत के कुछ अंश :-
प्र. आपकी पिलानी तक की यात्रा कैसी रही ?
उ. श्री लंका से चेन्नई होते हुए दिल्ली तक के आसान सफ़र के पश्चात् ख़राब सड़को की वजह से दिल्ली से पिलानी तक का हमारा सफ़र कठिन रहा |
प्र. क्या आप भारत की किसी प्रतियोगिता में पहली बार भाग ले रहे हैं ?
उ. नहीं, इससे पहले भी एक बार हम P.E.S इंस्टिट्यूट बेंगलुरु जा चुके हैं |
प्र. क्या आपको बिट्स द्वारा बॉसम में पहली बार आमंत्रित किया गया है ?
उ. हाँ, हमें बॉसम में पहली बार आमंत्रित किया गया है |
प्र. आप कितने प्रतिभागी है और किन किन खेलों में भाग ले रहे हैं ?
उ. हम 17 पुरुष व् 4 महिला प्रतिभागी हैं जो कि बेडमिन्टन , टेबल टेनिस और तैराकी में भाग ले रहे हैं |
प्र. यहाँ की व आपके इंस्टिट्यूट की खेल कूद सुविधाओं में आपने क्या अंतर महसूस किया ?
उ. यहाँ पर खेल की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है परन्तु हमें कुछ खेल जैसे टेबल टेनिस की व्यवस्था थोड़ी अव्यवस्थित लगी | हमारे इंस्टिट्यूट में भी कई खेलो के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं |
प्र. बिट्स पिलानी द्वारा दी गयी सुविधाओं के बारे में आपका क्या विचार हैं ?
उ. हम यहाँ की ठहरने की सुविधाओं से संतुष्ट है लेकिन हमारे यहाँ व यहाँ के खान-पान में बहुत अंतर होने के कारण हमें खाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |
प्र. क्या आप यहाँ के वातावरण में सहज महसूस कर रहे है ?
उ. यहाँ के वातावरण में हम सुखद महसूस कर रहे हैं | चारों ओर हरियाली देख कर आनंद आ रहा है |
प्र. आपको बिट्स कैसा लग रहा है ?
उ. बिट्स का कैम्पस काफी बड़ा है | चूँकि अभी हमें यहाँ एक ही दिन हुआ है, हमने ज़्यादा कुछ देखा नहीं है | आने वाले 4 दिनों में हम कैम्पस व आसपास की जगहों पर घूमना चाहेंगे विशेषकर बिरला संघ्रालय |
प्र. आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ?
उ. हिंदी भाषा न आने के कारण स्थानीय लोग जैसे मेस के लोग, ऑटो वाले आदि से संवाद करने में दिक्कत हो रही है | यातायात साधनों की भी कमी महसूस हो रही है | आज हमें हमारे अभ्यास सत्र के समय पंजीकरण (रेजिस्ट्रेशन ) के लिए बुला लिया गया जिसके कारण हम अभ्यास नहीं कर पाए | हम ओर अच्छे समन्वय की आशा करते हैं |
प्र. आप कुछ और सुझाव इत्यादि देना चाहेंगे ?
उ. हम अगले बॉसम के लिए सुझाव देना चाहते हैं कि अगर प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए डी. जे.रात्रि का आयोजन किया जाये तो इसे और सफल व मनोरंजक बनाया जा सकता है | बाहर से आये हुए प्रतिभागियों के लिए इन्टरनेट सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए | हम बिट्स के विद्यार्थियों से मदद की उम्मीद रखते हैं | अंत में हम यही आशा करते है कि बिट्स हमें अगले वर्ष भी आमंत्रित करेगा |

बॉसम 2010 का शानदार आगाज़
बॉसम 2010 का शानदार शुभारंभ आज जिम-जी में हुआ | सायं 7.30 बजे तक सभी प्रतिभागी तथा समूची बिट्सियन जनता एकत्रित हो गयी थी | कार्यक्रम के प्रारंभ में सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी तथा कोसकन्स के परिचय के बाद सभी कॉलेजों की टीमों को बास्केटबाल कोर्ट में बुलाया गया | इसके बाद स्पोर्ट्स सेक्रेटरी विशाल अग्रवाल ने बॉसम के अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए ख़ुशी जताई और सभी खिलाड़ियों और मेहमानों का धन्यवाद करते हुए खेलों के बेहतरीन आयोजन की कामना की |
इसके बाद मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता गोपाल सैनी जी ने खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डाला | उन्होंने सचिन तेंदुलकर और पी.टी उषा का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल कूद एवं व्यायाम भी आवश्यक है तथा खेल जगत में प्रतिभा भी आपको सफलता के शिखर तक ले जा सकती है | साथ ही उन्होंने 70-80 के दशक से अभी तक खेलों की स्तिथि में अत्यधिक सुधार के बारे में भी सूचना दी और कहा कि अब खेलों का स्तर काफी ऊँचा हो गया है | अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संघर्षशील बनने की प्रेरणा दी | इसी के साथ स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ने सभी प्रतिभागियों को उनके साथ खेल शपथ लेने के लिए कहा |
जनता में हलचल तब मची जब डांस क्लब ने अपने मनमोहक करतब दिखाने आरम्भ किये | सभी ने उनके उम्दा नृत्य का लुत्फ़ उठाया | सी.सी.टी.वी द्वारा बॉसम के कुछ प्रायोजकों के विज्ञापन भी प्रसारित किये गए | जॉइंट सेक्रेटरी अनुभा जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सभी उपस्थित अतिथि डॉ.बी.वी बाबू, डॉ. राजीव गुप्ता, चीफ वार्डेन एस.के. वर्मा तथा गोपाल सैनी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया | परन्तु जैसा कि कहते हैं कि ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’, वही आज इस उद्घाटन समारोह में भी हुआ | अंत में हुई रंग बिरंगी आतिशबाजी से समूचा आसमान जगमगा उठा और इसने सभी का मन मोह लिया |
इसके बाद बिट्स पिलानी व सेंट मार्टिंस, मुंबई के बीच मैत्री बास्केटबाल मैच भी हुआ | इस अत्यंत रोमांचक मुकाबले का अंत बराबरी पर हुआ |

Subscribe to:
Posts (Atom)