Sunday, October 25, 2009

इस ओएसिस में

इस ओएसिस के कुछ मुख्य आकर्षण

उद्घाटन समारोह पर मुख्य अतिथि - राहुल बोस
इस वर्ष ओएसिस के उद्घाटन समारोह के दौरान राहुल बोस मुख्य अतिथि होंगे जिनसे हर भारतीय वाकिफ तो जरुर होगा | चाहे वो उनके रुपहले परदे पर की कलाकारी हो या उनके सामाजिक जीवन से जुडी गतिविधियाँ | वे एंटी-डिस्क्रिमिनेशन गैर सरकारी संगठन के संस्थापक भी हैं | बोस भारत के अंतरराष्ट्रीय रग्बी टीम (राष्ट्रीय ऑरेंजइंडियन रग्बी टीम) के पूर्व सदस्य हैं |

प्रॉफ शो
शंकर एहसान लॉय
इस ओएसिस हमारे बीच होंगे शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोसा की तिकड़ी | जी हाँ, झंकार का यह प्रयास इस ओएसिस का मुख्य आकर्षण बना हुआ है | अब तो बस इंतज़ार है की कब रॉक ऑन, दिल चाहता है, मिशन कश्मीर आदि के गाने इस तपती रेत को ठंडा करेगी |

रेनबो ब्रिज
रेनबो ब्रिज ने अपने संगीत के मूल ब्रांड के साथ पिछले कुछ वर्षों में भारतीय संगीत के परिदृश्य पर एक अनोखी छाप छोड़ी है| मूल रॉक, लोकगीत की धूम के साथ कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत का मसालेदार रॉक एन रोल का यह अद्वितीय मिश्रण इस बैंड की पहचान है |

हास्य कवी सम्मलेन
हिन्दी कार्यकारिणी समिति द्वारा इस वर्ष आपके समक्ष प्रस्तुत होंगे ऐसी हीं दो हस्तियाँ, जो आपको गुदगुदातें नहीं थकेंगे |

सुनील पाल - ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 2005 के विजेता |
रास बिहारी गौड़ - ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज 4 के फाइनलिस्ट |


डिपार्टमेन्ट ऑफ़ थिएटर (बिट्स,पिलानी) ने कुछ निम्नलिखित संस्थानों से गठजोड़ किया है :-

1) ग्लिट्ज़ अकादमी : फैशन के लिए|
2) SDIPA (शिआमक डावर मंचन कला संस्थान) | इस सहयोग के भाग के रूप में, SDIPA के प्रशिक्षक वार्षिक नृत्य कार्यशाला का आयोजन करेंगे | इसके अलावा, SDIPA ओएसिस के दौरान तीन प्रमुख नृत्य कार्यक्रमों : स्ट्रीट डांस, राज़मटाज़ और कोरो के निर्णायक मंडली की शोभा बढ़ाएंगे |
3) भारत के सबसे बड़े समूह के युवा रंगमंच महोत्सव "थेस्पो" के इस अक्तूबर पिलानी आने की बात आती है| सिर्फ यही नहीं ओएसिस में थेस्पो द्वारा चयनित थिएटर समूह को राष्ट्रीय समारोह का एक हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा जिसका आयोजन 8 दिसम्बर को किया जाना तय है |

ओएसिस 2009 से जुड़ी कुछ आंकड़े :-
प्रतिभागी कॉलेजों की संख्या : 60 से अधिक
प्रतियोगियों की संख्या: 1350 लोगों का आना तय
ओएसिस के दौरान होने वाले इवेंट्स की संख्या: 49

ओएसिस 2009 प्रायोजक :-
अभी तक कुल स्वीकृत राशि : 18.5 लाख
प्लेटिनम प्रायोजक : ब्लैक्बेरी
एसोसिएट टाइटल प्रायोजक : स्प्राईट
गोल्ड प्रायोजक : रेमंड, फंडागोली, मोंटे कार्लो

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?