इंटरफेस 2012 में शनिवार दोपहर को बार्टर किंग इवेंट का आयोजन किया गया| इवेंट की संयोजक नेहा विज के अनुसार इवेंट मुख्यतः समझौता करने के कौशल और विपणन सम्बन्धी ज्ञान के परीक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया| प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर से टीमों ने भाग लिया| प्रतियोगिता 2 चरणों में आयोजित हुई| प्रथम चरण ‘बैग-बोरो-स्टील’ राउंड था जो 2 घंटे के अवधि का था| इसमें 16 टीमों ने प्रतिभाग किया| इसमें से 4 टीमों को अगले चरण के लिए चुना गया| दूसरे चरण में टीमों को आयोजकों के तरफ से दिए गए सामान संग्रहों में से परस्पर आदन-प्रदान द्वारा एक अर्थपूर्ण वस्तु या वस्तुसंग्रह तैयार करना था| दूसरे चरण 45 मिनट का था और मूल्यांकन अंकों के आधार पर था| अंत में NMIMS मुंबई और IPE हैदराबाद सयुंक्त रूप से विजेता घोषित किये गए | विजेताओं को 3000रू. नकद और मोबाइल दिया गया|
हिन्दी प्रेस क्लब, बिट्स पिलानी कैम्पस में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए काम करता है..हमारे प्रकाशन कुछ इस प्रकार है- 1.) बॉसम हिन्दी प्रेस - "स्पर्धा" 2.) ओएसिस हिन्दी प्रेस - "प्रतिबिंब" 3.) अपोजी हिन्दी प्रेस - "सृजन" 4.) मासिक बिट्सियन समाचार पत्र - "प्रवाह" 5.) "वाणी" - बिट्स की एकमात्र हिन्दी वार्षिक पत्रिका | ज़्यादा जानकारी के लिए ब्लॉग पढ़ते रहिये।
Sunday, February 12, 2012
भड्मानुस का मंचन
शनिवार,11 फरवरी 2012 को बिट्स ऑडी में “हिन्दी ड्रामा क्लब" द्वारा भड्मानुस नाटक का मंचन किया गया| गौरतलब है कि बिट्स में 2011-12 दूसरे सेमेस्टर में यह पहला मंचन प्रस्तुत किया गया| नाटक में विविध परिस्तिथियों में मानव की नकारात्मक भावनाओं के विस्फोट को साकार प्रस्तुत किया गया| तीन मुख्य पात्रों के बल पर समाज में नारी के प्रति निम्न मानसिकता अपराधवृति के कारणों और विक्षिप्त, उदासीन,तथा औपचारिक कानून व्यवस्था को परस्पर जोड़ कर नाटक को कला के सूत्र में बाँधा गया| जब बात प्राथमिक आवश्यकताओं की हो और जान पर बन आये तो मानवता का रिश्ता तो दूर की बात, आपसी रिश्ते भी स्वार्थी हो जाते हैं और मानव के भीतर का भेड़िया बाहर निकल आता है, यही संदेस्श जनता तक पहुँचाने का इस नाटक में भरसक प्रयास हुआ| रात 8.00 बजे से 10.00 बजे तक फेकल्टी और बिट्सियन जनता की मौजूदगी में चले इस नाटक मंचन को प्रकर्ष गुंजल और जेनाब बोहरा ने पूरी एच.डी.सी. टीम के सहयोग से निर्देशित किया| डाकू तन्जोमारु का किरदार क्षितिज सक्सेना व अद्वैत ने और लड़की का अपूर्वा भंडारी ने निभाया| सौरभ व अक्षय ने नाटक में जज की भूमिका निभाई |
यह नाटक अपने सीमित दायरे में मनोरंजक था परन्तु पिछले सेमेस्टर हुए यादगार नाटक "पैबंद" को देखने के बाद बिट्सियन जनता कुछ अधिक आशाओं के साथ आई थी जो इस नाटक के साथ पूरी नहीं हो सकीं| हालाँकि इस सेमेस्टर में एच.डी.सी. 2 और नाटकों का मंचन करने को प्रयासरत है और हम यही आशा करते हैं कि आगे आने वाली प्रस्तुतियाँ इससे बेहतर और अधिक मनोरंजक होंगी|
यह नाटक अपने सीमित दायरे में मनोरंजक था परन्तु पिछले सेमेस्टर हुए यादगार नाटक "पैबंद" को देखने के बाद बिट्सियन जनता कुछ अधिक आशाओं के साथ आई थी जो इस नाटक के साथ पूरी नहीं हो सकीं| हालाँकि इस सेमेस्टर में एच.डी.सी. 2 और नाटकों का मंचन करने को प्रयासरत है और हम यही आशा करते हैं कि आगे आने वाली प्रस्तुतियाँ इससे बेहतर और अधिक मनोरंजक होंगी|
Saturday, February 11, 2012
इग्नाईट
इग्नाईट पिलानी, अपोजी 2012 के प्रमुख इवेंट्स में से एक है| यह इस अंतरराष्ट्रीय इवेंट का बिट्स पिलानी में दूसरा संस्करण है| ए.सी.एम्. द्वारा आयोजित इस इवेंट को इस वर्ष सैमसंग स्पान्सर कर रहा है | यह एक प्रकार का गीक इवेंट है जिसमे प्रतिभागियों को कम्प्यूटिंग, नेटवर्किंग आदि क्षेत्र के किसी भी एक विषय पर प्रकाश डालना होगा| इसके लिए उन्हें 20 स्लाइड्स की एक प्रेजेंटेशन तैयार करनी होती है जिसमें प्रतिभागी को कुल 5 मिनट मिलेंगे और प्रत्येक स्लाईड स्वतः 15 सेकंड में बदल जाएगी| इवेंट में 10 - 12 प्रतिभागी भाग ले पाएँगे जिनमें से 5 बिट्सियन होँगे जो की रोचक एलिम्स के द्वारा सीधे फाइनल्स में जगह बनायेंगे| एलिम्स शनिवार (18/2 ) तक आयोजित करवाने की आशा जताई जा रही है| इसमें जजिंग लेंग्वेज एवं सी.एस.आई.एस. डिपार्टमेंट का एक सयुंक्त दल करेगा, वही फाइनल्स में डोनाल्ड कोस्टेल्लो बतौर जज उपस्थित रहेंगे| ए.सी.एम्. के साथ-साथ एच.पी.सी. भी यही आशा करता है की यह इवेंट अपने द्वितीय संस्करण में और भी सफल होगा|
ISTRIKE
बिट्स में अपोजी के दौरान आयोजित होने वाली कई रोचक व आकर्षक प्रतियोगिताओं में से एक है “iStrike” | यह एक कर्नल इवेंट है जिसे CSA एवं EEE संकाय मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं|
मुख्यतः इसमें प्रतियोगियों को एक ऐसे रोबोट का निर्माण करना है जो ‘ओवरहेड कैमरा’ का प्रयोग कर सही ट्रैक पर चल सके| पूरे इवेंट को दो राउंड में विभाजित किया गया है | पहले राउंड में रोबोट को निर्देशानुसार सही दिशा का चुनाव कर “T” की आकृति वाले ट्रैक पर चलना होगा| इसके आधार पर 10 टीमों का चयन दूसरे राउंड के लिए किया जायेगा जिसमें रोबोट का सामना 4x3 ग्रिड के ट्रैक से होगा |
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता से सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान करने के लिये तथा छात्रों को ‘इमेज प्रोसेसिंग एवं रोबोटिक’ के विषयों से अवगत कराने हेतु 11 व 12 फ़रवरी को एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जा रहा है | इस प्रतिस्पर्धा में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं जिसके फलस्वरूप यह इवेंट और भी दिलचस्प हो जायेगा |
Subscribe to:
Posts (Atom)


