Wednesday, August 31, 2011

सीधी बात... टॉपर्स के साथ : अनूप ज्योति डेका

समारोह में रजत पदक से सम्मानित अनूप ज्योति डेका ने अपने अनुभव तथा खट्टी – मीठी यादों को हिंदी प्रेस क्लब से बाँटा | चार वर्ष के उपरांत उनका CGPA 9.95 है व उनका एकमात्र ‘B’ EG में लगा था | उन्होंने बिट्स में बिताए गए अपने समय को जीवन का अनोखा अविस्मरणीय समय बताया | उनके अनुसार बिट्स सर्वांगीण विकास के लिए आदर्श स्थान है | पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने अपने मित्रों का आभार व्यक्त किया | पढ़ाई के साथ साथ उन्होंने EEE असोसिएशन के सक्रिय सदस्य के रूप में भी कार्य किया | उन्होंने कहा “मैंने पदक के बारे में कभी सोचा नहीं था, यह तो मेरी निरंतर मेहनत का परिणाम है” |
उत्तम प्रदर्शन के पीछे उन्होंने अथक परिश्रम को उत्तरदायी बताया| उनके अनुसार प्रश्नपत्रों में गणितीय भाग की तुलना में तार्किक प्रश्नों का समावेश अधिक करना चाहिए| उनका चयन INTEL एवं NVIDIA में हुआ था लेकिन उन्होंने प्रथम वरीयता INTEL को दी| कुछ समय कार्य करने के पश्चात् वे M.S. करना चाहते हैं | अपने अनुजों को सन्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानार्जन पर ध्यान दें, अंको पर नहीं| प्रोजेक्ट्स का चयन रूचि के आधार पर करें और जो भी करें उसमे अपना सर्वश्रेष्ठ दें|
दीक्षांत 

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?