Sunday, January 16, 2011

ट्यूरिंग टॉक्स

शुक्रवार से रविवार लेक्चर थिएटर में कंप्यूटर विज्ञान संगठन द्वारा आयोजित लेक्चर श्रंखला “ट्यूरिंग टॉक्स” का आयोजन हुआ | प्रथम लेक्चर का विषय “जीव विज्ञान प्रोत्साहित कंप्यूटिंग” था अर्थात् जीव विज्ञान को कंप्यूटर विज्ञान के साथ जोड़ना | इस विषय को M.E. कर रहे छात्र प्रशांत भट्टाचार्य ने संबोधित किया | उन्होंने बताया कि प्रकृति मे जितने भी परिवर्तन हो रहे हैं उनसे हम कंप्यूटर विज्ञान की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं | उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण भी दिये जिनमें से तीन प्रमुख थे - GSWORM OPTIMIZATION से टोक्यो शहर का विकास प्राधिकरण, किंगफिशर पंछी की सहायता से जापान बुलेट ट्रेन मे दाब अनुकूलन, तथा FLAGELLA के सहायता से विश्व की अधिकतम क्षमता वाला मोटर यंत्र | इसके साथ ही उन्होंने दो वीडियो भी प्रदर्शित किये जो कि मधुमक्खी और चींटी की क्रियाओं से सम्बंधित थे |

20 नवम्बर को आयोजित लेक्चर का विषय था “नेटवर्क कोडिंग” | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विनीत पांडे थे | कार्यक्रम का मुख्य मकसद गणित की महत्ता और नेटवर्क कोडिंग में बढते उपयोग को दर्शाना था | उन्होंने Finite Fields के अध्याय के कोडिंग में प्रभावशाली इस्तेमाल पर जानकारी दी |

21 नवम्बर को कार्तिक अडन्की ने “नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग” पर व्याख्यान में बताया कि किस तरह अशिक्षित कंप्यूटर को बेहतर और प्रभावी बनाया जा सकता है | कार्यक्रम का मुद्दा Artificial Intelligence और ह्यूमन कंप्यूटर इंटरेक्शन था |