Wednesday, October 22, 2008

लौंज पिरान्हा पे एक नज़र..

लौंज पिरान्हा एक चार सदस्यीय बैंड है जिसका जन्म बैंगलोर में हुआ था | अभी तक इस बैंड ने पूरे देश में 50 से ऊपर प्रस्तुतियां दे दी हैं और वो भी बस 3 साल के अंतराल में | एक उपलब्धि एल.पी की यह रही है कि इसे इंडियन टी.ऍफ़.ए अवार्ड - 2007 से नवाजा जा चुका है | अब धीरे धीरे एल.पी की लोकप्रियता बढ़ रही है और इस तरह इनका फैन क्लब भी | लोग अब इन्हें इन्टरनेट और रेडियो पर भी सुनना पसंद करते हैं | एल.पी में एक डी.जे. और वीडियो प्रक्षेपक की मदद से ये काफ़ी प्रयोग करते रहते हैं और इस कारण यह काफ़ी मौलिक, उर्जित और नए जेनरेशन की नज़र में आने वाला है | एल.पी भारतीय रॉक क्षेत्र में उभरता हुआ सितारा है |
तो आईये इस उगते हुए सितारे को सलाम करते हुए इस ओएसिस इनका दिल-ओ-जान से स्वागत करते हैं |

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?