Sunday, October 19, 2008

के.के. - कुछ जानकारी आपके लिए...


जन्मदिन : 23 अगस्त
जन्मस्थान : त्रिचुर, केरला

कृष्ण कुमार कुन्नाथ जिन्हें लोग ज़्यादा बेहतर KK के नाम से जानते हैं को किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है | तड़प-तड़प, अजब सी, खुदा जाने, यारों दोस्ती जैसे सुंदर गीतों को अपनी मधुरिम आवाज़ से सजाने वाले और कोई नहीं पर यही शख्स हैं |

KK दिल्ली में पले-बढे हैं और यहाँ Mt सेंट मेरी में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की | उन्होंने किरोडीमल कॉलेज से स्नाताकता [graduation] की और फ़िर कुछ 8 महीनों के लिए जॉब भी किया लेकिन कहते हैं ना, किस्मत में जो लिखा हो तो पूरी कायनात आपको वहीँ खींच कर ले जाती है | ऐसा ही कुछ KK के साथ भी हुआ | उन्हें स्नातक करने के बाद ही एहसास हुआ की संगीत ही उनकी दुनिया है और इस समय तक उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक बैंड भी बना ली थी जिसमें वो एक ड्रमर थे | KK किशोर कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके आदर्श भी | बैंड बनाने के बाद वो हिन्दी छोड़कर अंग्रेज़ी गाने गाने लगे थे | Floyd, Extreme, Sting, Billy Joel, Guns 'N' Roses, Deep Purple and Jethro Tull उनके कुछ सबसे पहले चहेते बैंड्स में से थे | इसके बाद वो कॉलेज के तीन अलग बैंड्स में भी मुख्य गायक थे |
उन्होंने “Everything I Do, I Do It For You ...”to Mr Big’s “Just Take My Heart” जैसे गानों को भी निभाया जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा का ज्ञान होता है |
इसके बाद KK ने कुछ विज्ञापनों के लिए भी गाया और बाद में माया की नगरी मुंबई में अपने पैर जमाने की कोशिश की | यहाँ पर आ कर भी उन्होंने कई विज्ञापनों को अपनी आवाज़ दी और जल्द ही विज्ञापन जगत के लोगों को इनकी कला में एक जोश वाली बात नज़र आई |
1994 में लेसली लुईस ने इन्हें UTV के किसी विज्ञापन के लिए जिंगल पेश की जो इनकी संगीत जीविका में एक महत्त्वपूर्ण मोड़ ले कर आई | KK ने 4 सालों में कुछ 3500 जिंगल्स गाये और वो भी 11 अलग अलग भाषाओं में !!!
कला के धनी, KK अब पीछे मुड़कर देख ही नहीं सकते थे क्योंकि अब उनके पास इसके लिए समय ही नहीं था | अब उन्हें ए.आर.रहमान, इस्माईल दरबार जैसे चोटी के संगीतकारों से भी गीतों के पेशकश आने लगे और KK ने भी उनके विश्वास को नहीं तोडा और एक के बाद के हिट गानों की बौछार लगा दी | और बाकी सब तो अब इतिहास के पन्नों में ही दर्ज रहेगा |

कुछ रोचक जानकारियाँ KK के बारे में आप सभी के लिए :
1.) अभी तक KK ने 8 अलग अलग भाषाओं में गाने गाए हैं |
2.) कुछ यादगार जिंगल्स - मोंटे कार्लो, सनी बजाज, टी.वी.एस स्कूटी, एशियन पेंट्स, कोका कोला, जम्पिन’, यो फ्रूटी, कोलगेट जेल, क्लोस़प, सिंथोल, अमूल चीज़, पेप्सीये दिल मांगे मोर|
3.) जस्ट मोहब्बत और हिप हिप हुर्रे जैसे टी.वी. सीरियल के शीर्षक गीत भी KK ने गाए हैं |
4.) उनकी पहली एल्बम - "पल" एक ज़बरदस्त हिट रही थी |
5.) KK के बैंड में कारी पीटर्स (बास), कल्याण बरुआ(लीड गिटार और हारमोनियम), कर्ट पीटर्स(ड्रमर)
और रिंकू राजपूत (कीबोर्ड) हैं |
6.) उनका पहला बॉलीवुड गीत : "छोड़ आए हम" (माचिस) था पर उनका
पहला हिट गाना तड़प तड़प (हम दिल दे चुके सनम) रही |
7.) बचपन में KK डॉक्टर बनना चाहते थे |
8.) उनकी दूसरी अल्बम "हमसफ़र" है जिसमें उन्होंने एक गाना अपनी पत्नी ज्योति को समर्पित किया है |
9.) KK ने कई कॉलेजों में भी प्रस्तुति दी है जैसे - आई.आई.टी कानपूर - नवम्बर 2005, एन.आई.टी तिरुचिरापल्ली - सेप्टेम्बर 2007, एन.आई.टी सुरतकल - फरवरी 2008, जे.आई.आई.टी.यु नॉएडा - मार्च 2008, नेताजी सुभाष इंजीनियरिंग कॉलेज कोलकाता - अप्रैल 2008 |

तो आप सभी के लिए पेश है KK उर्फ़ कृष्ण कुमार कुन्नाथ इस बार बिट्स-पिलानी में ओएसिस-2008 उनियो मिस्टिका में |

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?