Friday, September 17, 2010

“ये मस्त श्री लंकंस हैं"

बॉसम को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा बनाने वाली श्री लंका से आई मोरातुवा यूनिवर्सिटी की टीम से बॉसम हिंदी प्रेस की बातचीत के कुछ अंश :-

प्र. आपकी पिलानी तक की यात्रा कैसी रही ?

उ. श्री लंका से चेन्नई होते हुए दिल्ली तक के आसान सफ़र के पश्चात् ख़राब सड़को की वजह से दिल्ली से पिलानी तक का हमारा सफ़र कठिन रहा |

प्र. क्या आप भारत की किसी प्रतियोगिता में पहली बार भाग ले रहे हैं ?

उ. नहीं, इससे पहले भी एक बार हम P.E.S इंस्टिट्यूट बेंगलुरु जा चुके हैं |

प्र. क्या आपको बिट्स द्वारा बॉसम में पहली बार आमंत्रित किया गया है ?

उ. हाँ, हमें बॉसम में पहली बार आमंत्रित किया गया है |

प्र. आप कितने प्रतिभागी है और किन किन खेलों में भाग ले रहे हैं ?

उ. हम 17 पुरुष व् 4 महिला प्रतिभागी हैं जो कि बेडमिन्टन , टेबल टेनिस और तैराकी में भाग ले रहे हैं |

प्र. यहाँ की व आपके इंस्टिट्यूट की खेल कूद सुविधाओं में आपने क्या अंतर महसूस किया ?

उ. यहाँ पर खेल की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है परन्तु हमें कुछ खेल जैसे टेबल टेनिस की व्यवस्था थोड़ी अव्यवस्थित लगी | हमारे इंस्टिट्यूट में भी कई खेलो के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं |

प्र. बिट्स पिलानी द्वारा दी गयी सुविधाओं के बारे में आपका क्या विचार हैं ?

उ. हम यहाँ की ठहरने की सुविधाओं से संतुष्ट है लेकिन हमारे यहाँ व यहाँ के खान-पान में बहुत अंतर होने के कारण हमें खाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |

प्र. क्या आप यहाँ के वातावरण में सहज महसूस कर रहे है ?

उ. यहाँ के वातावरण में हम सुखद महसूस कर रहे हैं | चारों ओर हरियाली देख कर आनंद आ रहा है |

प्र. आपको बिट्स कैसा लग रहा है ?

उ. बिट्स का कैम्पस काफी बड़ा है | चूँकि अभी हमें यहाँ एक ही दिन हुआ है, हमने ज़्यादा कुछ देखा नहीं है | आने वाले 4 दिनों में हम कैम्पस व आसपास की जगहों पर घूमना चाहेंगे विशेषकर बिरला संघ्रालय |

प्र. आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ?

उ. हिंदी भाषा न आने के कारण स्थानीय लोग जैसे मेस के लोग, ऑटो वाले आदि से संवाद करने में दिक्कत हो रही है | यातायात साधनों की भी कमी महसूस हो रही है | आज हमें हमारे अभ्यास सत्र के समय पंजीकरण (रेजिस्ट्रेशन ) के लिए बुला लिया गया जिसके कारण हम अभ्यास नहीं कर पाए | हम ओर अच्छे समन्वय की आशा करते हैं |

प्र. आप कुछ और सुझाव इत्यादि देना चाहेंगे ?

उ. हम अगले बॉसम के लिए सुझाव देना चाहते हैं कि अगर प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए डी. जे.रात्रि का आयोजन किया जाये तो इसे और सफल व मनोरंजक बनाया जा सकता है | बाहर से आये हुए प्रतिभागियों के लिए इन्टरनेट सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए | हम बिट्स के विद्यार्थियों से मदद की उम्मीद रखते हैं | अंत में हम यही आशा करते है कि बिट्स हमें अगले वर्ष भी आमंत्रित करेगा |

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?