Monday, February 13, 2012

ई.सरथ बाबु से मुलाकात


इंटरफेस-2012 में अभी तक चल रहा रोमांच अपने चरम पर पहुँच गया जब देश के प्रसिद्द कैटरिंग सर्विसेस 'फ़ूड किंग' के सी..ओ. श्रीमान .सरथ बाबु ने कैम्पस में कदम रखा| वे यहाँ उद्योगवृति पर भाषण देने आये थे|
बिट्स के ही पूर्व छात्र सरथ बाबु को वर्ष 2008 में यूथ आइकन से नवाज़ा गया था| ये राजनीति में भी अपने हाथ आज़मा चुके हैं कैम्पस में ऐसे प्रसिद्ध और प्रभावी व्यक्ति को पाकर हिंदी प्रेस क्लब उनसे रूबरू हुआ और उनहोंने भी ख़ुशी से हमारे सवालों के ज़वाब दिए| आइये उनसे हुए साक्षात्कार पर एक नज़र डालें -

एच.पी.सी-  बिट्स आकर आपको कैसा लग रहा है?
सरथ मैं बहुत खुश हूँ| खासतौर पर बिट्स में हो रहे इस परिवर्तन को देखकर काफ़ी खुश हूँ|
एच.पी.सी-   2008 में जब आपको यूथ आइकन से सम्मानित किया गया, तब आपको कैसा लग रहा था?
सरथ मैं बहुत ही खुश था| इस अवॉर्ड के साथ ही एक बड़ी जिम्मेदारी भी गयी थी| अभी तो कई बड़े काम      करने हैं, देश के लिए, भारत के विकास और लाभ के लिए|
एच.पी.सीआपके द्वारा शुरू किये गये अभियानहंगर फ्री इंडिया’ पर थोड़ा प्रकाश डालिए?
सरथ मैंने अपनी जिंदगी में बहुत भूख देखी है| इस अभियान के अंतर्गत हम गरीब लोगों को अनाज मुहैय्या कराएँगे| लोगों को हमारे इस अभियान हंगर फ्री इंडिया के बारे में जागरूक कराना है| हमने मुफ्त किताबें वितरित करायीं हैं10 अक्टूबर यानि 10/10 को हमने 'हंगर फ्री डे' भी घोषित किया है|
एच.पी.सीआपको फ़ूड-किंग कैटरिंग खोलने का विचार कैसे आया?
सरथ भारत में एक स्थानीय ब्रांड की ज़रूरत लग रही थी| अच्छा खाना कम दाम में मुहैय्या करने के विचार से मैंने इस क्षेत्र में कदम रखा| अभी हम देश में फ़ूड किंग की 100 और शाखाएं खोलने का विचार कर रहे हैं|
एच.पी.सीआप एक समाज-सेवी भी हैं, एक राजनीतिज्ञ भी हैं और एक उद्योगपति भी हैं, ये सब आप कैसे संभालते हैं?
सरथ -  (हँसते हुए...)बिट्सियन ऐटीट्युड सब संभालना सिखा देता है| आप भी तो बिट्सियन हैं...समझ जाएँगे|
एच.पी.सीआप बिट्सियन जनता के लिए कुछ सन्देश देना चाहेंगे?
सरथयहाँ के बच्चों में बहुत क्षमता है| इन्हें और जिम्मेदारी लेनी चाहिए| देश के भविष्य को संवारने हेतु इनसे बहुत उम्मीदें हैं अतः इन्हें भी अपने हित के साथ-साथ देश-हित के प्रति कर्तव्यशील रहना चाहिए|

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?