Saturday, January 21, 2012

विख्यात भौतिकी प्रोफेसर एच. सी. वर्मा का बिट्स आगमन


1980 में आई.आई.टी. कानपुर से प्रो. जी.एन.राव के मार्गदर्शन में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाले एच.सी.वर्मा उर्फ डॅा. हरीशचंद्र वर्मा, आई.आई.टी. के छात्रों के बीच एक जानी-मानी हस्ती माने जाते हैं| ‘कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स वोल्यूम-I एंड II”, “फॅान्डेशन ऑफ साइंस”, “क्वांटम फिजिक्स” जैसी कई सारे पुस्तकों के लेखक रह चुके एच.सी. वर्मा वर्तमान में ‘Nano-crystalline मैगनेटिक मटेरिअल एंड एल्लोय सिस्टम’ के विषय पर काम कर रहे हैं | भारत की शिक्षा-पद्धति की कमियों को दूर करने के लिए आई.आई.टी. कानपुर में एच.सी.वर्मा व् उनकी टीम द्वारा ‘शिक्षा-सोपान’ नामक शैक्षिणिक कार्यक्रम चलाया जा रहा है| जिसका मुख्य उद्देश्य  कानपुर के आस-पास के अविकसित गाँव में शैक्षिणिक संस्थान स्थापित करना है| इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल इन गांव के बच्चों के व्यक्तित्व का पूर्ण-रूप से विकास होगा, बल्कि भारत के भविष्य को एक नयी दिशा भी मिलेगी|
एन.एस.एस. और निर्माण द्वारा आयोजित कराई जा रही इवेंट ‘धिती’ में एच.सी.वर्मा अपने मधुर वाणी में एक व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे, जिसका मुख्य विषय “इंडिया विसन 2020” होगा| इस लेक्चर में भारत की चुनौतियों और इसकी उपलब्धियों के बारे में विस्तृत चर्चा होगी| इसके साथ-साथ उनके द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम “शिक्षा सोपान” के महत्व और इसके उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला जायेगा|  

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?