कैम्पस की हलचल :

(1) ओएसिस समाप्त !! (2) कैम्पस पे पढ़ाई की हलचल फिर से शुरू.. (3) ठण्ड भी हौले-हौले कमरों के अन्दर..

लोकप्रियता

Tuesday, March 24, 2009

अपोजी का बिगुल बजा - २३/०३/२००९

मुख्य अतिथी श्री बी.के.चतुरवेदी (जो कि भारतीय योजना आयोग के सदस्य हैं) का आगमन हो चुका था | मंच संचालक ने कोस्टा बॉडी के सदस्यों का परिचय कराते हुए उन्हें मंच पर आमंत्रित किया गया और दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि ने बिट्स की 27वीं तकनीकी उत्सव, अपोजी २००९ का शंखनाद किया |

फिर प्रेजिडेंट ने आगंतुकों का बिट्स में स्वागत किया और सभी डिपार्टमेन्ट्स/क्लब्स के सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने अपोजी को सफल बनाने के लिए रात-दिन एक कर दिया है | इसके बाद डॉ.एल.के.माहेश्वरी ने बताया कि कैसे अपोजी की शुरुआत एक छोटे से साइंस कांग्रेस के रूप में हुई थी और सम्पूर्ण व्याख्यान देते हुए आसीन हुए |

अब बारी थी मुख्य अतिथि के भाषण की | उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर वे अपनी रूची के क्षेत्र में 10000 घंटे मेहनत कर लें तो उनकी सफलता के बीच कोई भी रोड़ा नहीं आ सकता | उन्होनें बिल गेट्स का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे छात्र ज़िन्दगी में मिलने वाले सुनहरे अवसरों को भुनाकर सफलता की राह पा सकते हैं |

इसके बाद उन्होंने आर्ट एन डी के उस आकृति का उद्घाटन किया जो कि अपोजी-०९ के विषय-वस्तु "लेवीटेट" का चिह्न है | अंत में महासचिव ने भी उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने अपोजी-०९ को ख़ास बनाने में योगदान दिया है |

तो यूँ बजा अपोजी-०९ का शंख नाद | जोश बढ़ चुका है और कैम्पस में हर तरफ़ इस तकनिकी महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है | आप अगर बिट्स में है तो हमे कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है पर अगर आप बिट्स से बाहर हैं तो हमारे साथ इस ब्लॉग पर मिलते रहिये | हमे विश्वास है की हम इस महोत्सव के पल पल की ख़बर आप तक पहुँचा पाएंगे |

1 comments:

Vaibhav Rikhari said...

बहुत सुन्दर ...हमें इन्तजार है इस नए APOGEE का |

ब्लॉग को सुन्दर परिवेश के साथ प्रस्तुत करने के लिए बधाइयाँ |

Post a Comment

आप क्या कहते है ?