Sunday, March 22, 2009

जिमी वेल्स कौन ?

सबसे पहले आपको मिलवाते हैं इनसे जो इस अपोजी हमारे समक्ष एक व्याख्यान देंगे...
आइये जानते हैं कुछ उनके बारे में...


जिमी वेल्स- विकिपीडिया के संस्थापक
शायद ही हममें से कोई ऐसा है जो " विकिपीडिया " का इस्तेमाल नहीं करता | पर हम से गिने-चुने लोगों को ही पता होगा की इस अनोखी " एनसाइक्लोपिडिया " को बनाने वाली महान हस्ती कौन है? हमे यह बताते हुए बड़ी ख़ुशी हो रही है की वह और कोई बल्कि " जिमी दोनल जिम्बो वेल्स " हैं जो कि इस अपोजी में हमारे सामने एक व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे |

" जिम्बो ", जैसा कि उन्हें जाना जाता है, एक अमरीकन इंटरनेट उद्योगपति हैं और इस समय विकिपीडिया संस्थान के "बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ " में "कम्युनिटी फाउंडर" की कुर्सी संभाल रहे हैं |

2001 में जब विकिपीडिया अस्तित्व में आई, तभी से इन्हें उसके संयुक्त निर्माणकर्ताओं में से जाना जाना जाता है | यहाँ पर शब्द "संयुक्त " बड़ा मायने रखता है और विवाद का मुद्दा बना हुआ है | "लार्री स्लान्गेर" जिन्होंने इनके साथ "नुपिडिया" एक और "ओपन कंटेंट " एनसाइक्लोपिडिया पर प्रमुख सम्पादक कि हैसियत से काम किया, उन्हें भी विकिपीडिया के निर्माणकर्ताओं में माना गया है जबकि जिम्बो का कहना है वे अकेले ही इसके निर्माणकर्ता हैं |
2006 में "टाइम" पत्रिका ने इनका नाम विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों सूची में स्थान दिया है |

जिमी वेल्स का जन्म हंट्सविले, अलबामा, अमरीका में हुआ | उनके पिता जिमी, एक " किराने के सामान " की दूकान पर काम करते थे और माँ, डोरिस, दादी के साथ एक छोटा से "एक कमरे" में स्कूल चलाती थी | वेल्स ने आठवीं तक अपनी पढ़ाई वहीँ की और उन्हें ग़रीबी का भी सामना करना पडा | पर उनके घर में शिक्षा एक आवेश था |
उन्होंने अपनी स्नातक डिग्री वित्त में औबर्न यूनिवर्सिटी से की, साथ ही मास्टर्स यूनिवर्सिटी ऑफ़ अलबामा और पी.एच.डी. इन्डियाना यूनिवर्सिटी से की | 2007 में उन्हें विश्व "इकनॉमिक" फोरम द्वारा युवा विश्वव्यापी नेताओं में से एक चुना गया |
निश्चय से ही एक ऐसी हस्ती का हमारे साथ होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है और हमें इस मौके का फायदा अवश्य उठाना चाहिए |
तो आइये मिलिए इस अपोजी जिमी वेल्स से !!!

-विभु

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?