Monday, August 22, 2011

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी : एस. संजय


एस. संजय                 
2009B2A5709P
KR 157
प्रपोज़र - अभिनय 
सेकेंडर - रुबिन जॉर्ज

एच.पी.सी : एक प्रतिनिधि के तौर पर आप अपने अब तक के सफर के बारे में बताइए ?
संजय : मैं तीन BITSAA इनिशिएटिव्स, LPBP, BITSAID एवं CEL से जुड़ा हुआ हूँ | ‘आह्वान’, जो कि लोक-कल्याण और समृद्धि जैसे कार्यों के लिए प्रसिद्ध है, मेरी ही पहल है | मुझे सेण्टर फॉर सिविल सर्विसेज़ की ओर से सर्वश्रेष्ठ पॉलिसी मेकर का पुरूस्कार भी मिल चुका है |
एच.पी.सी : ‘ऑडी रैगिंग’ के पश्चात् आप अपनी चुनाव-स्थिति में किस प्रकार का परिवर्तन देख रहे हैं ?
संजय : मेरे अनुसार ‘ऑडी रैगिंग’ के बाद लोगों की सोच में उल्लेखनीय बदलाव आया है | हालांकि मैं अपने मेनिफेस्टो के सारे बिंदुओं को विस्तारपूर्वक नहीं समझा पाया पर मोटे तौर पर मेरा अनुभव अच्छा रहा |
एच.पी.सी : कनॉट में आसान रिचार्ज सुविधा उपलब्ध है | फिर ‘MARSकी बिट्सियन जनता को क्या ज़रूरत है ?
संजय  : MARS सुविधा के द्वारा किसी भी समय सिर्फ एक SMS के द्वारा रिचार्ज प्राप्त किया जा सकता है | इसका लाभ उठाने के लिए स्टूडेंट्स को सेमेस्टर की शुरुआत में ही अपने प्रयोग के अनुसार राशि जमा करनी होगी | यह प्रणाली पूरी तरह स्वचालित होगी |
एच.पी.सी : छात्र प्रिंट/कॉपी मशीनों का इस्तेमाल कैसे कर सकेंगे एवं उनकी देखभाल के लिए क्या इंतेजाम किए जाएंगें ?
संजय : हर भवन के कॉमन रूम में एक प्रिंट/कॉपी मशीन होगी जो कि किराए पर ली जायेंगीं और पूर्ण रूप से स्वचालित होगी | इसका कभी भी इस्तेमाल करने के लिए छात्र अपने ID कार्ड द्वारा प्रमाणीकृत होंगे और उन्हें लगभग 200 की राशि जमा करनी होगी | इनके रखरखाव हेतु कैम्पस में प्रतिदिन 2 इंजीनियर भेजे जायेंगे जो कि पिलानी के ही होंगें |
एच.पी.सी : अगर आप चुनाव जीत जाते हैं तो आप अपनी किस बात पर सबसे पहले अमल करना चाहेंगें ?
संजय : मै सबसे पहले बिट्स सोशल इनोवेशन क्लब वाली बात पर अमल करना चाहूँगा |
एच.पी.सी : NIRMAAN और NSS के होते हुए एक और सोशल इनोवेशन क्लब की क्या आवश्यकता है ?
संजय : इस क्लब का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सामाजिक क्लब्स के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना और अपने लोक-कल्याण कार्यों को अधिकतम लोगों तक पहुँचाने के लिए एक समान मंच प्रदान करना है | यह क्लब अपनी वार्षिक पत्रिका ‘SCOPE’ भी प्रकाशित करेगा |
एच.पी.सी : अपने विपक्षी उम्मीदवार का कौन सा मेनिफेस्टो पॉइंट आपको सबसे अच्छा लगा ?
संजय  : मुझे विपुल त्यागी का कैम्पस ई-बे वाला मेनिफेस्टो पॉइंट अच्छा लगा |
एच.पी.सी : इस चुनावी समर में आप बिट्सियन जनता को क्या सन्देश देना चाहेंगे ?
संजय  : मैं बिट्स के छात्रों से कहना चाहूँगा की इस बार हर व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करे | आपका वोट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है |

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?