Monday, August 22, 2011

महासचिव पद के प्रत्याशी : सौरभ महाजन


सौरभ महाजन
2009B2A1267P
KR 239
प्रपोज़र – उदित पिल्लई
सेकेंडर - शशांक जैन


एच.पी.सी : आपको महासचिव पद के लिए खड़े होने की प्रेरणा कहाँ से मिली? 
सौरभ : अपने प्रथम वर्ष में राणा प्रताप हॉस्टल का प्रतिनिधि बनने के बाद मैं प्रतिनिधित्व की ओर आकर्षित हुआ |
एच.पी.सी : आपके हिसाब से आपमें ऐसी क्या योग्यता है, जिसके बल पर आप अपने आपको 4000 बिट्सियन्स का प्रतिनिधित्व करने के काबिल मानते हैं ?
सौरभ : फाईज़ौक-क्रिएटिव-सौल्यूशंस में काम करते हुए मुझे उद्यमिता और नेतृत्व का काफी अनुभव हुआ | वर्तमान में भी मैं केमिस्ट्री असॉक के सह-समन्वयक का महत्त्वपूर्ण पद संभाल रहा  हूँ |
एच.पी.सी :आपने अब तक  GBM की कितनी मीटिंग्स मे भाग लिया है ?
सौरभ : मैंने अब तक कुल मिला कर GBM की 15 मीटिंग्स मे भाग लिया है, जिसमे से 2 ARC और एक ORC मीटिंग्स भी शामिल हैं|
एच.पी.सी  : अगर आप चुनाव जीत जाते हैं तो आप अपनी किस बात पर सबसे पहले अमल करेंगे ?
सौरभ : मैं जल्द से जल्द प्रिन्टर्स लगवाने की कोशिश करूँगा जिससे छात्र आने वाले फेस्ट में लाभान्वित हो सकें|
एच.पी.सी : कीड़ों की समस्या के समाधान के लिए "इंसेक्ट ट्रैपिंग लाईट्स" लगवाना क्या एक सफल सुझाव है ?
सौरभ : जिस मॉडल का हमने चुनाव किया है वह 120 वर्गफीट के क्षेत्रफल में काम करेंगी | इसलिए एक विंग मैं 2 यंत्रों का उपयोग होगा | यंत्रों की खरीदारी का खर्च BITSAA वहन करेगा |
एच.पी.सी : लैपटॉप के बीमा सम्बन्धी बिंदु पर थोड़ी रोशनी डालिए ?
सौरभ : भारत में आई.सी.आई.सी.आई लौंबार्ड और रॉयल सुन्दरम् एलायंस ही बीमा करती है और हमारी दोनों से इस सम्बन्ध में बात हो चुकी है |
एच.पी.सी : आपके घोषणा पत्र में 'फ्री-टू-एयर' न्यूज़ चैनल और स्पोर्ट्स चैनल को लैन के द्वारा दिखाए जाने का प्रस्ताव रखा है | इसके बारे में बताइये ?
सौरभ : बिट्स कस्टमाईज़्ड चैनल के शुरू करने की बात चल रही है| इसे लैन के द्वारा प्रसारित किया जाएगा | इसमें छात्र आने वाले इवेंट्स की जानकारी कैम्पस बज़ और अपनी रूचि के अनुसार कार्यक्रम देख सकेंगे|
एच.पी.सी : प्रमुख इवेंट्स के बजट की कटौती के लिए आपके क्या सुझाव हैं ?
सौरभ : प्रिन्टर्स लगवाने से फेस्ट के दौरान पोस्टर्स छपवाने के मूल्य में 51%-71% तक की कटौती आएगी | इसके अतिरिक्त ई.आर.पी ( एन्टरप्राइज़ रिसोर्स प्लानिंग ) के गठन की बात चल रही है जिसके द्वारा क्लब और डिपार्टमेंट्स के प्रतिदिन खर्च का लेखा-जोखा एक ऑनलाइन पोर्टल द्वारा संयोजित रूप में रखा जाएगा|
एच.पी.सी : अन्य प्रत्याशियों के मेनिफेस्टो  में से आपको कौन  सी चीज़ सबसे अच्छी लगी ?
सौरभ : मुझे मोबाइल रिचार्ज वाली बात सबसे अच्छी लगी |
एच.पी.सी : बिट्सियन जनता से आप और कुछ कहना चाहेंगे?
सौरभ : बिट्सियन से मैं यही कहना चाहूँगा कि वे बहुत ही सोच समझ के मतदान करें  | हर प्रत्याशी के कार्यों को देखें , ये देखें कि उसने आज तक क्या काम किया है भविष्य मे उसके कामों  का क्या फायदा होगा, और एक  संतुलित निर्णय लें |

No comments:

Post a Comment

आप क्या कहते है ?